मंदिर में भगदड़ मचने से सात लोगों की जान चली गयी, 9 लोग घायल हुए

ख़बर शेयर करें -

बिहार के जहानाबाद जिले के सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ के कारण 7 लोगों की मौत हो गई है। कम से कम 9 लोग घायल हैं। जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडे ने दुर्घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया है और हर चीज पर नजर बनाकर रखी जा रही है।

जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा है कि डीएम और एसची ने घटनास्थल का दौरा किया है और वो लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। विश्वकर्मा ने बताया कि वो कुछ परिवार के सदस्यों से मिल रहे हैं और उनसे पूछताछ कर रहे हैं। ताकि शवों की पहचान की जा सके। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad