शाबाशः अल्मोड़ा की बेटी शिफा ने पहली बार में ही पास की ये कठिन परीक्षा

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। नगर की होनहार छात्रा शिफा अंसारी ने पर्यावरण विज्ञान विषय से पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट व जेआरएफ क्वालीफाई कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजन गदगद हैं। शिपफा अंसारी यहां अल्मोड़ा के डुबकिया मोहल्ला निवासी जावेद अख्तर अंसारी व रोशन आरा अंसारी की बिटिया हैं। बचपन से ही वह पढ़ाई में काफी होनहार रही हैं। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा पाइनवुड स्कूल अल्मोड़ा में हुई। वहीं, प्रियंका पब्लिक स्कूल धामपुर से उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। शिपफा ने जीबी पंत यूनिवर्सिटी से बीएससी कृषि पास किया। वर्तमान में वह वन अनुसंधान संस्थान देहरादून से पर्यावरण विज्ञान से एमए फाइनल कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad