तो यह सिला देंगे अखिलेश आज़म खान की रिहाई का कपिल सिब्बल को

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद क़लम:- राज्यसभा की 11 सीटों के लिए 24 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. वहीं अब समाजवादी पार्टी ने भी अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं. सपा की तरफ से डिंपल यादव, कपिल सिब्बल और जावेद अली खान के नाम पर मुहर लग चुकी है.

जावेद अली खान सपा के खाते से पहले भी राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक लिस्ट सपा की तरफ से जारी नहीं की गई है. अभी तक राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के पांच सदस्य हैं. इसमें कुंवर रेवती रमन सिंह, विशंभर प्रसाद निषाद और चौधरी सुखराम सिंह यादव का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है. वहीं ऐसा माना जा रहा है कि कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेजकर अखिलेश यादव आजम खान की नाराजगी को भी दूर करना चाहते हैं. बता दें कि वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने ही आजम खान का केस लड़ा और जमानत दिलवाई है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad