छात्र इलेक्शन-बागेश्वर में एनएसयूआई ने लहराया जीत का परचम

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। बद्री दत्त पांडे विश्वविद्यालय बागेश्वर में मंगलवार की सुबह से ही छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक चले मतदान में कुल मतदाता 2085 में से 1273 छात्र छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
दोपहर दो बजे के बाद शुरू हुई मतगणना देर शाम तक चली। शायं लगभग छह बजे छात्र संघ चुनाव के नतीजे निकले। अध्यक्ष पद में एनएसयूआई के प्रत्याशी राहुल कुमार को कुल 699 मत मिले। जबकि अविहिप के खजान सिंह टगड़िया को 558 मत मिले। वही नोटा को 4 तथा 12 मत रद्द हुए। अध्यक्ष पद में राहुल कुमार 141 मतों से विजय हुए। इसी प्रकार क्रम में उपाध्यक्ष पद में अविहिप के प्रत्याशी शिव पूजन तिवारी को 751 मत प्राप्त हुए, तथा एनएसयूआई के प्रत्याशी मयंक धोनी को 448 मत प्राप्त हुए। जबकि नोटा को 16 मत एवं 58 मत रद्द हुए। उपाध्यक्ष में शिव पूजन तिवारी 303 मतों से विजय हुए। संयुक्त सचिव पद में धीरज कार्की 912 मत प्राप्त हुए, चंदन सिंह को 226 मत प्राप्त हुए। नोटा को 21 जबकि 114 मत रद्द हुए। संयुक्त सचिव में धीरज कार्की 686 मतों से विजय हुए। कोषाध्यक्ष पद में लोकेंद्र सिंह धपोला को 636 मत प्राप्त हुए, प्रतिद्वंदी पंकज सिंह पपोला को 564 मत प्राप्त हुए। वही नोटा को 17 मत पड़े तो 56 मत रद्द हुए। कोषाध्यक्ष पद में लोकेंद्र सिंह धपोला 72 मतों से विजय हुए।

छात्र संघ चुनाव अधिकारी डा भगवती नेगी ने बताया कि चार छात्र नेता निर्विरोध चुने गए है। जिसमें छात्रा उपाध्यक्षा आरती जोशी, सचिव रोहित, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि गौरव जोशी, सांस्कृतिक सचिव तारा सिंह शामिल है। देर शाम सभी विजय रहे छात्र नेताओं को कैम्पस की निदेशक डा दीपा कुमारी द्वारा पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डा हेमलता पांडे, डा हेम चंद्र दुबे, डा महावीर प्रसाद शर्मा, डा राजेश प्रसाद, डा महेश चंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य स्टाफ द्वारा छात्र संघ चुनाव को संपन्न करने में अपना सहयोग दिया। वही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव में किसी प्रकार को कोई हंगामा न हो इसके लिए पूरी मुस्तैदी से निगरानी बनाए रखी थी।

Ad