टीवी एंकर रुबिका लियाकत को लेकर बड़ी खबर

ख़बर शेयर करें -

नोयडा। टीवी पत्रकारिता में महिला एंकर रुबिका लियाकत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार रुबिका लियाकत ने हिंदी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि रुबिका पिछले साल लॉन्च हुए नए हिंदी न्यूज चैनल से अपनी नई पारी शुरू कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत

जानकारी के मुताबिक रुबिका लियाकत ने लंबे समय से सैलरी न बढ़ने के साथ अन्य वजहों से देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क में शुमार एबीपी नेटवर्क से इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि रुबिका लियाकत पिछले साल लॉन्च हुए नए हिंदी न्यूज चैनल से अपनी नई पारी शुरू कर सकती हैं। मूलरूप से उदयपुर की रहने वाली रुबिका मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट किया है। ग्रेजुएशन के बाद वह लाइव इंडिया का हिस्सा बन गईं। जून 2007 से लेकर सितंबर 2008 तक वह लाइव इंडिया से जुड़ीं रहीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत
Ad Ad Ad
Ad