यहां बाग में आम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला, इलाके में मची सनसनी

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने आम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। ग्राम लक्ष्मीपुर लच्छी के प्रधान ने कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को सूचना दी कि काशीपुर-रामनगर रोड पर लक्ष्मीपुर धनोरी के आम की बगिया में एक व्यक्ति द्वारा फंदे से लटककर फांसी लगाई गई है। सूचना मिलते ही कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना हुए। जांच पड़ताल में शव 25 वर्षीय बृजेश पुत्र राजपाल निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर लच्छी का होने की बात सामने आयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड इंटर की मैरिट में मुस्लिम छात्राओं ने भी लहराया कामयाबी का परचम

बृजेश सोमवार रात 9 बजे से घर से बिना बताए कहीं चल दिया था और आज सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। प्रथम दृष्टया परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में फांसी लगाने का कोई संदिग्ध कारण प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड... रह रहा था पहचान छिपाकर, इस्लाम विरोधी बयानों से बन गया था बहुत लोगों की आंखों का तारा
Ad Ad
Ad