भीषण कार हादसे में चंडीगढ़ जा रहे काशीपुर के पति-पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

दो बच्चे और दोस्त मामूली रूप से घायल
बिजनौर जनपद के नगीना में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कोतवाली मार्ग पर अचानक कार पलटने से दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चों व एक मित्र को मामूली चोट आई है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया। बताया गया कि परिवार के सदस्य कार द्वारा एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने काशीपुर से चंडीगढ़ पंजाब जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड इंटर की मैरिट में मुस्लिम छात्राओं ने भी लहराया कामयाबी का परचम

काशीपुर के गुरुद्वारे वाली गली निवासी सरकरतार (50) पुत्र हरबंस सिंह अपनी पत्नी सिमरन कौर (45), पुत्री हरनीत (21), पुत्र जयदीप (15) व मित्र गुरुजीत (35) के साथ काशीपुर से चंडीगढ़ पंजाब अपने एक पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार जब उनकी कार शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर नगीना कोतवाली बॉर्डर पर पहुंची तो अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड इंटर की मैरिट में मुस्लिम छात्राओं ने भी लहराया कामयाबी का परचम

जिसमें सतकरतार व उसकी पत्नी सिमरन कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोनों बच्चों व मित्र को मामूली चोट आई है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ट ने घटना की पुष्टि की है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad