मज़दूरों की साईकिलों को नीलाम कर मालामाल हुआ प्रशासन, इतनी बड़ी रकम का ऐसे किया जाएगा उपयोग

ख़बर शेयर करें -

Saharanpur News: सहारनपुर जिला प्रशासन ने कोविड-19 महामारी के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी श्रमिकों द्वारा छोड़ी गई 5,400 साइकिलों की नीलामी की है।जिले के जिलाधिकारी ने बताया कि हमने साइकिल के मालिकों से संपर्क किया लेकिन उनसे कोई जवाब नहीं मिला। वहीं उन्होंने कहा कि आगे हम फिर उनसे संपर्क करने की कोशिश करेंगे और इससे मिले पैसों को उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे। सदर के उप-मंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) किंशुक श्रीवास्तव ने कहा कि शुक्रवार को साइकिल की नीलामी के माध्यम से एकत्र किए गए कुल 21.2 लाख राज्य के खजाने में जमा कर दिए गए हैं। ज्ञात हो कि 2020 की शुरुआत में कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान, लगभग 25,000 प्रवासी श्रमिक हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अपने कार्यस्थलों से उत्तर प्रदेश और बिहार में अपने मूल स्थानों पर वापस जाते समय साइकिल पर सहारनपुर पहुंचे. सहारनपुर जिला हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का प्रवेश द्वार जैसे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad