आखिरी सफर……..खून से रंगी एक्सप्रेस, भयानक घटना ने रोंगटे खड़े कर दिए

ख़बर शेयर करें -

महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में एक आरपीएफ कांस्टेबल ने अपने सीनियर एएसआई पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में एएसआई और 3 अन्य यात्रियों की गोली लगने से मौत हो गई। चेतन नाम के कांस्टेबल ने फायरिंग की। जिसे मीरा रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ जवान द्वारा फायरिंग करने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। मामले की जांच चल रही है। घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे के करीब घटी। ट्रेन के बी 5 कोच में यह फायरिंग हुई। फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान

हालांकि फायरिंग होने की वजह का अभी पता नहीं चला है, लेकिन बताया जा रहा है कि आरपीएफ कांस्टेबल और उसके सीनियर एएसआई में किसी बात को लेकर तनातनी और कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद कांस्टेबल ने गुस्से में आग बबूला होकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर इलाके में ट्रेन में हुई। आरपीएफ कांस्टेबल चेतन को मानसिक तनाव में बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  माथे पर तिलक, हिंदू नाम निकला बांगलादेशी सनीउर रहमान...ज़हरीली जु़बान पर पुलिस ने पहले लिया होता एक्शन तो पोल जल्दी खुल जाती...

मुंबई में डीआरएम नीरज वर्मा ने बताया कि सुबह छह बजे के करीब हमें सूचना मिली कि आरपीएफ जवान ने फायरिंग की है, जिसमें चार लोगों की मौत हुई। आरोपी कांस्टेबल एस्कोर्ट ड्यूटी पर तैनात था। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतकों के परिजनों को मुआवजे का एलान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad