दुश्मनी निभाने के लिए दोस्त से ही करवा दिया पत्नी का बलात्कार

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद क़लम:- जानकारी के अनुसार, रविवार (1 मई, 2022) की रात सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की महिला ने पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसका पति उसे खेत में घुमाने के बहाने बाइक से जंगल में ले गया और वहाँ फोन करके अपने दोस्त रोहिद अली को बुलाया, जिसने बाद में उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बलात्कार के एक घंटे बाद भी जब उसके पति का मन नहीं भरा, तो उसने फिर अपने दोस्त को बुलाया और उसका दोबारा दुष्कर्म करवाया। बताया जा रहा है कि ऐसा महिला के शौहर ने अपने विरोधियों को फँसाने के लिए किया था। इसके बाद उसने फोन करके पुलिस को बुलाया और अपने विरोधी दो लोगों पर उसकी पत्नी के साथ रेप करने का आरोप लगाया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला की शिकायत पर पुलिस पीड़िता और उसके पति को थाने ले आई। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति गाँव के दो अन्य लोगों को फँसाने की कोशिश कर रहा था, जबकि बलात्कार उसके द्वारा बुलाए गए दोस्त ने ही किया था। महिला ने यह भी बताया कि वह अपने पति के दोस्त को पहचान सकती है। SP (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि पीड़िता की ​शिकायत पर पति व उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपित नन्हें को अरेस्ट कर लिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। बता दें कि अपनी ही पत्नी का बलात्कार करवाने वाला शौहर नन्हे अली पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ पुलिस में कई केस दर्ज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2016 में टाटा सफारी कार में इंजन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने नन्हें अली के खिलाफ केस दर्ज किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad