उधमसिंह नगर- शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। कंपनी में काम करने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है। रामनगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौपकर बताया कि वह करीब चार वर्ष पूर्व रामनगर रोड स्थित एक कंपनी में काम करती थी। जहां उसकी मुलाकत बिहार के रहने वाले एक युवक से हुई। बातचीत के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया।

इस दौरान युवक ने उससे शादी करने का वादा किया। जिसके बाद युवक ने उसके साथ शारीरिक संबध बना लिए। तीन साल बीतने के बाद युवक ने युवती से शादी नहीं की। इस दौरान युवती की शादी कहीं और पक्की हो गई। जिसके बाद युवक ने युवती की शादी तुड़वा दी। लेकिन उसके साथ शादी नहीं की। एसआई सुप्रिया नेगी ने बताया एक तहरीर मिली है। जिसमें युवती ने एक युवक पर शादी न करने का आरोप लगाया। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad