उधमसिंहनगर-रंगरलियां मनाते पकड़ा प्रेमी जोड़ा, हो गया हाईवोल्टेज ड्रामा, पंडित जी ने फेरों से कर दिया इनकार

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। रंगरलियां मना रहे प्रेमी युगल को पुलिस एवं क्षेत्र के सभ्रांत लोगों ने जीवन साथी के रूप में मान्यता देते हुए प्रेमी के परिजनों के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर युवक के संग सगाई करने वाली उसकी मंगेतर के वहाँ पहुँचने पर हंगामा हो गया। महुआखेड़ागंज अंतर्गत अहरपुरा की एक नाबालिग लड़की का प्रेम प्रसंग ठाकुरद्वारा के गांव गोवदवाला निवासी अमित उर्फ भोला से चल रहा था जिसकी जानकारी दोनों के परिजनों नहीं थी, कुछ दिन पूर्व युवक की सगाई जनपद रामपुर के गांव भाऊपुरा निवासी एक युवती के साथ हो गई थी और कुछ दिन बाद दोनों की शादी भी होने वाली थी, लेकिन 23 अप्रेल की रात युवक अपने दोस्त के घर आया हुआ था, युवक की प्रेमिका रात एक बजे अपने प्रेमी के पास जा पहुँची जहाँ दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और युवती के परिजनों को बुला लिया।

जिसके बाद युवती के पिता ने पैगा चौकी में युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर जबरन शारीरिक शोषण करने की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। बाद में दोनों पक्ष लड़की व उसका प्रेमी शादी के लिए राजी हो गए और लिखित में रजामंदी भी पुलिस को दे दी। इसी बीच मामले की खबर पाकर युवक के साथ सगाई करने वाली उसकी मंगेतर भी पैगा पुलिस चौकी पहुँच गई और हंगामा करने लगी और पुलिस से न्याय की गुहार लगाने लगी। क्षेत्र के सभ्रांत लोगों और पुलिस के समझाने पर सगाई करने वाली युवती कानूनी कार्यवाही करने की धमकी देकर चली गई। लगभग 10 घंटे तक चले इस ड्रामे में एक और नया मोड़ आया जब पता चला कि लड़की की उम्र मात्र 15 साल है। कम उम्र होने के कारण पंडितों ने फेरे लगवाने से मना कर दिया। इस तरह बिन फेरे लिए युवती अपने प्रेमी के घर चली गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad