UP:-कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी 40%महिलाओं को मौक़ा

ख़बर शेयर करें -
  1. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी पार्टी के 125 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है.

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का एलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं. बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा देवी को भी टिकट दिया है.

125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने कहा, ”125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं हैं. हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों.” उन्होंने कहा, ”पहली सूची में 40 फीसदी युवाओं को भी टिकट दिया गया है. हमारी कोशिश है कि हम इनके माध्यम से यूपी की राजनीति को नई दिशा देने में कामयाब होंगे.”

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad