पहली पत्नी को दूसरे पति से बात करते देखा तो गला घोंटकर जान से मार डाला….

ख़बर शेयर करें -

घटना उत्तर प्रदेश के संभल के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र की है। पहले पति ने तकिया से मुंह दबाकर अपनी पूर्व पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। घंसूरपुर गांव के शाहनाबाज ने पांच साल पहले दिल्ली निवासी मुस्कान से प्रेम-विवाह किया था। दो महीने पहले मुस्कान ने दूसरी जगह शादी कर ली। सोमवार को मुस्कान अपने तीन वर्षीय मासूम बेटे अलहम जोकि अपने पिता के पास रह रहा था। उससे मिलने पहुंच गई। बच्चे से मिलने के बाद मुस्कान घर में ही बैठ गई।
शाहनावाज के कहने के बाद भी वह घर से नहीं जा रही थी। शाहनावाज का कहना है कि मुस्कान ने उससे शराब लेकर आने को कहा। शाहनाबाज ने इंकार किया तो मुस्कान ने अपने दूसरे पति को वीडियो कॉल किया और वहीं बैठकर बात करने लगी। यह बात शाहनाबाज को नागवार गुजरी। गुस्साए शाहनाबाज से मुस्कान का तकिया से मुंह दबाकर हत्या उसकी कर दी।
हत्या करने के बाद शव को कमरे में बंद कर दिया और मौका पाकर मासूम बेटे को लेकर घर से भाग गया। लोगों को जानकारी हुई तो वहां भीड़ जुट गई। गांव के चौकीदार शाकिर अली ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर में बने कमरे से शव बरामद किया। पत्नी की हत्या करने के बाद मासूम बेटे को लेकर घर छोड़कर भागे आरोपी शाहनाबाज को पुलिस ने हाजीबेड़ा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad